DniNews.Live

हाथरस में मल्टीपरपज बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण:सांसद अनूप प्रधान ने किया उद्घाटन, ₹1.51 करोड़ की लागत

हाथरस के राजकीय स्टेडियम में मल्टीपरपज/बैडमिंटन हॉल का आज लोकार्पण किया गया। यह हॉल खेल अवस्थापनाओं के जीर्णोद्धार के तहत ₹151.98 लाख की लागत से निर्मित हुआ है। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने शिलापट्ट से परदा हटाकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि के साथ विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा भी उपस्थित रहे। सभी ने फीता काटकर हॉल का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खेल का आनंद लिया। सांसद ने कहा कि इस मल्टीपरपज हॉल के निर्माण से जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, जिला विकास अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष अपना दल, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *