DniNews.Live

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ा:वाराणसी में आधी रात को कमरे में घुसा, पूछने पर बोला- मिठाई खाने आया था

वाराणसी में एक 10वीं फेल युवक रात में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। घरवालों ने उससे पूछा यहां क्या करने आए हो, तो युवक बोला- गर्लफ्रेंड के हाथों से मिठाई खाने आया हूं। इतना सुनते ही घरवाले भड़क गए। काफी देर तक लड़के से लड़ाई-झगड़ा होता रहा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस लड़के को अपने साथ लेकर थाने चली गई। वहीं, लड़की के घरवालों को सुबह थाने बुलाया गया। थाने में पंचायत के बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों सुलह करा दिया। दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। पूरा मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. 1 साल से अफेयर चल रहा मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अपने ही गांव की रहने वाली युवती से प्यार करता है। पिछले लगभग एक साल से उनके बीच अफेयर चल रहा है। युवती बीए पास है, जबकि युवक 10वीं फेल है। वह पेट्रोल पंप पर डीजल भरने का काम करता है। पड़ोस में रहने के कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे फोन पर भी संपर्क में थे। शनिवार देर रात युवक उससे मिलने उसके कमरे में पहुंच गया। इसी दौरान परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। परिजनों ने लड़के से पूछा तो वह बोला- मिठाई खाने आया था। इस बात पर परिजन भड़क गए और मौके पर काफी देर तक विवाद चलता रहा। इसके बाद परिजनों पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस लड़के को अपने साथ लेकर चली गई। लड़के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी लड़की रविवार सुबह यह मामला मिर्जामुराद थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। थाने में हुई पंचायत के दौरान युवती की मां और भाई ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया। हालांकि, युवती अपने फैसले पर अड़ी रही और युवक के साथ ही रहने की जिद पर कायम रही। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की बात दोहराई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि युवक और युवती दोनों से पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर थाने में घंटों पंचायत चलती रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *