DniNews.Live

गाजियाबाद में लड़की को किडनैप करने की कोशिश:ई-रिक्शा में बैठाकर गलत रास्ते पर ले गया, शोर मचाने पर लोगों ने पकड़कर पीटा

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में शनिवार रात एक युवती के अगवा करने का प्रयास किया। युवती रात में अपने घर जा रही थी। जहां ई रिक्शा चालक रात में गलत रासते पर लेकर पहुंचा। युवती ने शोर मचाया तो भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हिरासत में लेकर थाने पहुंची। युवती और उनके परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने शांतिभंग में युवक पर कार्रवाई की है। रात में घर जा रही थी युवती युवती गौर सिटी तिगड़ी गोल चक्कर के पास की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राजू नाम का युवक उसे छिजारसी NH-9 क्षेत्र से बैठाकर किसी अनजान जगह पर ले जा रहा था। रास्ते में युवती को शक हुआ कि युवक गलत दिशा में जा रहा है। जिस पर पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद एक महिला ने युवक को रोक लिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जहां लोगों ने जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजू नाम के युवक को अपने साथ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी कनावनी गांव में देशी शराब के ठेके के पास रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *