लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी गाइडलाइन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया है। भाजपा की तरफ से गोमतीनगर में पूर्वी मंडल की कार्यशाला में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कई सवाल किए। मौके पर यूजीसी गाइडलाइन पर उनका स्टैंड पूछा। कार्यक्रम में कई विधायक और एमएलसी पहुंचे थे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने अवध क्षेत्र की उपाध्यक्ष डॉक्टर श्वेता सिंह से यूजीसी गाइडलाइन पर स्टैंड पूछा। सवर्ण मोर्चा के संयोजक मनीष सिंह ने कहा कि सरकार को स्टैंड लेना चाहिए। बच्चों के भविष्य का प्रश्न है। मौके पर भाजपा नेता विनोद पटेल ने कहा कि मैं ना हां करूंगा ना ना करूंगा। जो संगठन की मनसा होगी, जो संगठन कहेगा। वही करूंगा मेरा कोई व्यक्तव्य नहीं है। सवर्ण मोर्चा की टीम में संयोजक अभिनव नाथ त्रिपाठी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply