DniNews.Live

पैरा खिलाड़ी रिया का क्षेत्र में भव्य स्वागत:24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की रिया ने शॉटपुट में गोल्ड जीतकर शहर का नाम रोशन किया

20 मार्च को भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ की रिया ने शॉटपुट इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद आज उनके क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। रिया के घर और मोहल्ले में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही रिया पहुंचीं, उन पर पुष्प वर्षा की गई, मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर क्षेत्रवासी जमकर थिरके। पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल रहा। रिया ने बताया कि उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने 2018 में पैरा स्पोर्ट्स के बारे में जाना और 2021 से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। शुरुआत में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और धैर्य के बाद आज उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य आगामी इंटरनेशनल गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करना और लंबी अवधि में पैरालंपिक तक पहुंचना है। रिया के पिता ने बताया कि शुरुआत में रिया का मन खेलों में नहीं लगता था, लेकिन जब अखबारों में नाम आने लगा तो उसका आत्मविश्वास बढ़ा। उन्होंने कहा, “मैं रोज सुबह उसे प्रैक्टिस के लिए छोड़ने जाता था और शाम को लेकर आता था। आज उसकी मेहनत रंग लाई है।” वहीं रिया की मां ने भावुक होकर कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा उसे सपोर्ट किया, चाहे कितनी भी मुश्किलें आईं। आर्थिक दिक्कतें भी रहीं, लेकिन रिया ने कभी हार नहीं मानी। बेटियां किसी से कम नहीं होतीं।” रिया की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और हर कोई उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *