DniNews.Live

प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान की प्रेम प्रसंग में हत्या:18 बच्चों के पिता 18 मार्च से लापता था, प्रेमिका हिरासत में

प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना का शव नहर में बोरे के अंदर मिला है। सुमेरपुर गांव के पास नहर से शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान मिश्रपुर मुस्तका गांव निवासी पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, मुस्तका गुलशन 18 मार्च से लापता थे। वह अपनी बाइक से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान उनका शव नहर से बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुस्तका गुलशन का क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला सुमन गौतम से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का दावा है कि ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुमन गौतम ने अपने भाई अतुल गौतम और उसके साथी अरुण गौतम के साथ मिलकर 18 मार्च की रात मुस्तका की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया था। देखें, 3 तस्वीरें… पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सुमन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुस्तका गुलशन ने दो शादियां की थीं और वह 18 बच्चों के पिता थे। वह वर्ष 2016 में अपने गांव के प्रधान भी रह चुके थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *