DniNews.Live

काकोरी में लूट की दो वारदातों का खुलासा:यक्ष ऐप से पकड़ में आए आरोपी, बाइक व मोबाइल बरामद

लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र में गुरुवार को हुई लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल दूसरी बाइक बरामद की है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया रहीमाबाद के अटेर मजरा निवासी सुमित तिवारी ने सूचना दी थी कि हरदोई रोड स्थित रोशन लॉन के सामने चार अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर उनकी बाइक और पोको कंपनी का मोबाइल लूट लिया। इस दौरान काकोरी के मौंदा गांव निवासी मनोज से भी मौंदा पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने बाइक और पर्स लूट लिया था। दोनों घटनाओं को दर्ज करके आरोपियों की तलाश में चार टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी में आरोपियों के कुछ फुटेज मिले। जिससे यक्ष ऐप पर डाला गया। उस पर डालते ही मिलते जुलते कुछ अपराधी मिले। इस दौरान एक एसआई ने आरोपी को पहचान लिया। जो मलिहाबाद की घटना में शामिल था। यक्ष ऐप से उसका आपराधिक इतिहास निकाला गया। आरोपी की पहचान अजय पुत्र विजय निवासी दुर्गागंज काकोरी के रूप में हुई। उसके मोबाइल की लोकेशन घटना के समय दोनों स्थानों के आसपास पाई गई। जिससे उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई।
रविवार देर रात मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर नरौना नहर मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अजय और उसके साथी दीपांशु उर्फ लक्की राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई एक बाइक, दोनों घटनाओं के मोबाइल फोन, दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *