DniNews.Live

महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर क्षत्रिय महासभा की बैठक:हाथरस में 9 मई को निकलने वाली शोभायात्रा की जिम्मेदारियां सौंपी

हाथरस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक मेंडू रोड स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श करना था। यह शोभायात्रा आगामी 9 मई को निकाली जाएगी। बैठक में शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अनिल कुमार सिसोदिया को शोभायात्रा का अध्यक्ष और संदीप सिसोदिया को संयोजक नियुक्त किया गया। जोगेंद्र सिंह सिकरवार, अमित पौरुष, रजत ठाकुर, नरेश प्रधान, भीकम सिंह चौहान, सचिन सिसोदिया, हरीश सेंगर, देवेंद्र तोमर, सोनू ठाकुर, छोटू राणा और भानु प्रताप चौहान को सह-संयोजक बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता भारतेंदुपाल सिंह सेंगर और प्रहलाद सिंह सिसोदिया ने की। इसका संचालन मनोज सिसोदिया (एडवोकेट, प्रधान परसारा) द्वारा किया गया। इस दौरान शोभायात्रा के अध्यक्ष और संयोजक का स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा 9 मई को तुलसी भवन से शुरू होकर दाऊजी महाराज के प्रांगण में समाप्त होगी। बैठक में हरेंद्र सिंह सिसोदिया, वीरी सिंह राणा, भीकम सिंह चौहान, नवीन प्रताप सिंह, प्रमोद सिसोदिया, गुड्डू सिंह, भंवर सिंह, लीला पुंडीर, मुन्ना सिंह पुंडीर, आकाश पौरुष, गुड्डू पौरुष, संजय राणा, मतेंद्र सिंह सिसोदिया, योगेंद्र गहलौत, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सेंगर, सुरेंद्र पौरुष, संदीप पुंडीर, सुरेश ठाकुर, रवि प्रताप सिंह, कान्हा ठाकुर, मोना ठाकुर, ब्रजमोहन मदनावत, विकास चौहान आदि उपस्थित थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *