DniNews.Live

कानपुर में फंदे से लटककर युवक ने दी जान:आर्थिक स्थिति से परेशान होकर सुसाइड किया, घर में लाखों चोरी; हादसे में हो गया था घायल

कानपुर के चकेरी में चोरी और हादसे से परेशान युवक ने रविवार सुबह फंदे से लटटकर सुसाइड कर लिया। सुबह जब बेटा सोकर उठा और नीचे गया तो पिता का शव फंदे से लटकता हुआ पाया। चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टॉर्टम के लिए भेज दिया। पिछले साल की घटनाओं से था परेशान चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवा के रहने वाले संतोष कुमार (45) प्राइवेट कर्मचारी थे। परिवार में पिता अमृत लाल, पत्नी सुनीता, बेटा अभय और बेटी नंदिनी हैं। बेटा कन्नौज में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है, जबकि बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। पिता अमृत लाल ने बताया- पिछले साल अप्रैल में घर में चोरी हो गई थी और लाखों का सामान चला गया था। इससे संतोष काफी परेशान रहने लगे थे। इसके बाद तीन महीने पहले वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें इलाज पर काफी पैसा खर्च हुआ। इससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। रविवार सुबह करीब चार बजे संतोष उठे और कमरे में जाकर पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो नाती अभय ने कमरे का दरवाजा खोला और संतोष का शव लटकता देखा। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *