राम नगरी अयोध्या में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। राम नगरी में करीब 2 लाख श्रद्धालु राम नगरी पहुंच चुके हैं, जिससे प्रमुख मंदिरों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई है। यहां करीब 800 मीटर तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। भक्त जयकारे लगाते हुए धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग के जरिए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि भले ही इंतजार लंबा हो, लेकिन भगवान के दर्शन की आस्था उन्हें थकने नहीं देती। अयोध्या में उमड़ी यह भीड़ एक बार फिर राम भक्ति की गहराई को दर्शा रही है। राम नगरी के सभी पार्किंग भरे रामनगरी में रविवार को सभी पार्किंग लगभग भर गए हैं। ईद की छुट्टी और वीकेंड के चलते रामनगरी में भारी भीड़ है। अयोध्या CO आशुतोष तिवारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, रामनगरी में यातायात व्यवस्था सामान्य है, किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है।

Leave a Reply