हाथरस के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज भारत सरकार की एडिप (ADIP) योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 251 पात्र दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्लाइंड स्टिक और वैसाखी जैसे उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान उपस्थित रहे। उनके साथ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, अपना दल जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, अनुज चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। भविष्य में भी होंगे इसी तरह के कार्यक्रम… सांसद अनूप प्रधान ने इस अवसर पर बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे शेष बचे दिव्यांगजनों को भी इसी तरह लाभान्वित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान कुछ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर अन्य अधिकारी व काफी लोग मौजूद थे।

Leave a Reply