DniNews.Live

चंडीगढ़ में हादसे में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के भतीजे की मौत:यूपी गवर्नमेंट में तैनात हैं चाचा, यहां पढ़ाई करने आया था, दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकला था

चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-36 में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है। मृतक की पहचान अनमोल के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का भतीजा बताया जा रहा है। वह चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सुबह दोस्तों के साथ निकला था बाइक राइड पर जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे अनमोल अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर राइड के लिए निकला था। जब वह सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज के सामने पहुंचा, तभी उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सीधे सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। साथ ही, हादसे के समय उसके साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *