DniNews.Live

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल:चौथे दिन भी सभी शो हाउसफुल, बुलंदशहर में दर्शकों की उमड़ रही भीड़

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के चौथे दिन भी अपना जलवा कायम रखे हुए है। रविवार को भी फ़िल्म के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। एडवांस बुकिंग के बावजूद फ़िल्म को लेकर मारामारी मची हुई है। बुलंदशहर में 4 दिन में फ़िल्म ने 1 करोड़ 13 लाख रुपए की कमाई की है। फिल्म का 4 दिनों में दर्शकों पर खुमार देखा जा रहा है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। कमाई के मामले में इसने पुष्पा 2, जवान, बाहुबली 2 और दंगल जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इस फ़िल्म में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का यूपी कनेक्शन भी दिखाया गया है। फ़िल्म में अतीक अहमद से मिलता जुलता किरदार आतिफ अहमद का रोल दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा फिल्म में दिखाए गए सस्पेंस के रूप में राकेश बेदी का भारतीय जासूस होना भी लोगों के लिए अचंभित करने वाला रहा है। हालांकि लोगों ने फ़िल्म में कोई हिट गाना नहीं होने पर थोड़ी मायूसी भी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *