अलीगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता से आपत्तिजनक फोटो मांगने और होटल बुलाने का दबाव डालने वाले दीवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी पर तैनात दीवान इमरान खान ने पीड़िता को कुरान की कसम खिलाकर अपने कमरे पर बुलाने का भी दबाव डाला था। ’तू भी मुसलमान, मैं भी मुसलमान’ जमालपुर की रहने वाली पीड़िता एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और शोषण की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। केस की जांच दीवान इमरान खान को मिली। जांच के बहाने दीवान ने युवती का नंबर लिया और फिर व्हाट्सएप पर गंदा खेल शुरू कर दिया। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की बातों को रिकॉर्ड कर लिया। बातचीत के कुछ अंश: सिपाही: एक बढ़िया फोटो भेजो अपना मेरे व्हाट्सएप पे। युवती: कैसा सर? सिपाही: बढ़िया सा, हैं? नाइटी-वाईटी पहनती हो? वैसा ही भेजना, मैं देख रहा हूं। युवती: नहीं सर, मैं ऐसा कुछ नहीं पहनती। सिपाही: हां तो बढ़िया भेजना। और सुनो, ईद के बाद निकाह… घर मैं ही बसवाऊंगा। डोमिनोज और होटल का लालच सिपाही ने युवती को ईद पर नए कपड़े दिलाने के बहाने रामघाट रोड स्थित होटल और डोमिनोज पर अकेले बुलाने का दबाव बनाया। उसने युवती से कहा कि रोजा खोल के आना, साथ में खीर खाएंगे। डोमिनोस पे बढ़िया सामान खाएंगे, पर पता न लगे किसी को। जब युवती ने मना किया तो सिपाही ने धमकी दी कि अगर वह होटल नहीं आई तो आरोपी को जेल नहीं भेजेगा, बल्कि उल्टा युवती को ही फंसा देगा। मुकदमे के बाद भेजा जेल युवती ने जब सिपाही की इन काली करतूतों की रिकॉर्डिंग एसएसपी नीरज कुमार जादौन को सुनाई तो विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही के खिलाफ थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद शनिवार शाम जैसे ही सिपाही मथुरा में वीआईपी ड्यूटी से वापस लौटा क्वार्सी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर यौन उत्पीड़न, धमकी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply