उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। पूर्वानुमान है कि 27 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में बारिश के छींटे पड़ सकते हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में सुबह या रात के समय हल्का कोहरा भी नजर आ सकता है। वही, वाराणसी में 29 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना दिख रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा – 27-29 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के सभी 75 जिले वैसे तो ग्रीन जोन में हैं, लेकिन इन जिलों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और धुंध नजर आ सकता है। 27 और 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम यूटर्न लेगा और दोनों ही संभाग के कई जिलों में बारिश हो सकती है। सुबह का तापमान 32 डिग्री बीएचयू स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 32 जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 1.4 और 3.8 डिग्री ज्यादा है। रात का तापमान बढ़ने से लोगों को हल्की उमस का एहसास होने लगा है। जिन लोगों ने हल्की ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े निकाल लिए थे उन्हें फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। वाराणसी में AQI पहुंचा 186 वाराणसी में सुबह 8 बजे AQI 186 दर्ज किया गया है।वहीं शनिवार को 202 दर्ज किया गया था। आज अर्दली बाजार 180, भेलूपुर 186, बीएचयू 187, मलदहिया 187,नगर निगम 186 AQI दर्ज किया गया है। वाराणसी में सुबह हल्की धुंध पड़ रही है।
https://ift.tt/SG08xD3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply