DniNews.Live

महराजगंज में चैत्र नवरात्रि पर लेहड़ा दुर्गा मंदिर में भीड़:सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए उमड़े भक्त, जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर

महराजगंज में चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष का आगमन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बृजमनगंज क्षेत्र के आद्रवन वन स्थित ऐतिहासिक लेहड़ा दुर्गा माता मंदिर में पहले ही दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। तड़के सुबह 4 बजे से ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। महापूजा और अनुष्ठान का आयोजन मंदिर के महंत देवी दत्त पाण्डेय ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर विशेष महापूजा और अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा से मां दुर्गा की आराधना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए हैं। परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और सुव्यवस्थित कतारों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद रहा। आस्था का केंद्र बना लेहड़ा दुर्गा मंदिर नवरात्रि के इस पावन अवसर पर लेहड़ा दुर्गा मंदिर में उमड़ी भीड़ क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और परंपराओं को दर्शाती है। श्रद्धालुओं का उत्साह पूरे नौ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *