गाजियाबाद में आज रविवार को मौसम साफ है। जहां दिन में धूप खिली है, हालांकि तापमान में गिरावट से धूप में तेजी नहीं है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आज हवा की गति 13 किमी प्रति घंटा से चल रही है। इससे पहले शनिवार को धूप के साथ बीच बीच में बादल भी छाए रहे। 20 मार्च को रात में हुई रुक-रुक कर बारिश हुई। दिन में भी बारिश होती रही। जिससे तापमान में गिरावट आई। इस पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जहां 30 से 35 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलीं। शहर में अलग अलग स्थानों पर बिजली सप्लाई बाधित हुई। जिससे रात में अंधेरा पसरा रहा। रात में भी बूंदाबांदी होती रही। 7 दिन पहले रविवार को भी बदला था मौसम गाजियाबाद में रविवार को मौसम बदला। जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे एक साथ मौसम सुहाना हुआ। इस दौरान गरज भी पड़ती रही। हवाओं की गति 30 से 35 किमी प्रति घंटा से रही। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन बाद बूंदाबांदी जैसा मौसम रहने का अनुमान है। अगले 48 घंटो में 7 मिमी बारिश का अनुमान जताया है।

Leave a Reply