DniNews.Live

अमेठी के मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम:कालिकन, दुर्गन और अहोरवा धाम में स्थायी पुलिस चौकियां स्थापित

चैत्र नवरात्र के अवसर पर अमेठी के देवी मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेला क्षेत्रों में स्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं और एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैनात की गई है। चैत्र नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिले के तीन प्रमुख शक्तिपीठों – कालिकन धाम, अहोरवा भवानी और दुर्गन भवानी धाम मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए कतार में लग रहे हैं। इन सभी मंदिरों में नौ दिनों तक विशाल मेला लगता है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों के अलावा सादे कपड़ों में भी महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस की सख्ती के कारण अब तक किसी भी देवी मंदिर में अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि देवी मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। तीन प्रमुख मंदिरों में स्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं और क्यूआरटी टीम भी तैनात है। इसके साथ ही, मुख्य मंदिरों के 200 मीटर के दायरे को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *