DniNews.Live

संतकबीरनगर में एएचटीयू थाना प्रभारी सस्पेंड:गूगल मीट, बैठक से गायब, एसपी की कार्रवाई, विभाग में चर्चा का माहौल

यूपी के संतकबीरनगर में एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक कुमार सोनी को निलंबित कर दिया है। एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर पर अनुशासनहीनता, आन लाइन गूगल मीट, बैठक से गायब रहने समेत अन्य आरोप में कार्रवाई की गई है। चर्चाओं पर गौर करें तो एसपी आवास पर कुछ बहस की भी सूचना है, जिससे नाराज एसपी संदीप कुमार मीना ने विभागीय कार्य में रुचि न लेना, अनुशासनहीनता और मीटिंग में अनुपस्थित रहने के आरोप में इंस्पेक्टर आलोक कुमार सोनी को निलंबित कर दिया गया। सूत्रों की माने तो गूगल मीट समाप्त होने के बाद देर रात में ही एसपी ने इंस्पेक्टर आलोक कुमार सोनी को कैंप कार्यालय बुलवाया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी और एसपी से कुछ बहस भी हुई। जबकि यह भी जानकारी में आया कि रात मीटिंग के अगले दिन इंस्पेक्टर आलोक सोनी की सुबह पांच बजे सी ही दुधारा में ईद पर्व पर ड्यूटी लगी थी। जिससे उनको भोर में ही पहुंचना भी ड्यूटी स्थल था। हालांकि एसपी ने पुलिस टीम को बुलाकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवाए। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. एस के श्रीवास्तव ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद सैंपल को जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एसपी संदीप कुमार मीना द्वारा दिए गए वर्जन के अनुसार विभागीय कार्य में रुचि न लेना, अनुशासनहीनता और मीटिंग में अनुपस्थित रहने के आरोप में इंस्पेक्टर आलोक कुमार सोनी को निलंबित कर दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *