DniNews.Live

भदोही केअसनाव मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण संपन्न:औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और जिला प्रभारी रहे मौजूद

भदोही के असनाव मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आर.एस.डी. विद्यालय, चकवा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम मिश्र सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें सत्र में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। दूसरे सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सातवें सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसी दौरान, विधायक दीनानाथ भास्कर ने जनपद भदोही में सरकार द्वारा नामित 21 सभासदों को बुलाकर सम्मानित किया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया गया। विधायक दीनानाथ भास्कर ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता हमारे लिए सर्वोपरि हैं, मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। यह दोनों कार्य हमारे जीवन में समाहित हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के दिशा-निर्देशन में काम करने और बूथ को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पार्टी को गति देने का काम किया। उन्होंने प्रशिक्षण लेने आए सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान और व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय, लालता प्रसाद सोनकर, चंदूलाल चंद्राकर, कार्यक्रम संयोजक अखिलेंद्र सिंह बघेल ‘चिंटू’, मनीष पांडेय, मंडल अध्यक्ष शिवलाल मौर्य, मनीषा अम्बस्ड, सुषमा मालवी और सम्मानित सभी 21 सभासद सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *