DniNews.Live

लखनऊ में बस की डिग्गी से 17 तोला सोना गायब:महिला यात्री ने क्लीनर पर जताया शक, हार, झुमके और मांग टीका गायब

झांसी से लखनऊ बस यात्रा के दौरान महिला के बैग से करीब 17 तोला सोने के गहने चोरी हो गए। पीड़िता ने ट्रैवल्स कंपनी के स्टाफ और बस क्लीनर पर शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आलमबाग के ओमनगर निवासी सुमन अहिरवार के मुताबिक वो 19 फरवरी को झांसी स्थित सहारा ट्रैवल्स ऑफिस से लखनऊ के लिए रात 12:10 बजे की बस में सवार हुई थीं। बस में चढ़ने से पहले क्लीनर ने उनका लगेज बैग डिग्गी में रखवा दिया। इसके बाद वे अपने बेटे कृष्णा के साथ सीट पर बैठ गईं। लखनऊ पहुंचने से पहले खुला मामला पीड़िता ने बताया कि 20 फरवरी को लखनऊ पहुंचने से पहले नहरिया के पास जब वे बस से उतरीं और सामान चेक किया, तो बैग में रखे गहने गायब मिले। तब तक बस वहां से आगे बढ़ चुकी थी। रानी हार, झुमके और मांग टीका गायब महिला के अनुसार बैग में एक बड़ा रानी हार (करीब 7 तोला), एक छोटा हार, कान के झुमके और मांग टीका समेत कुल करीब 17 तोला सोने के गहने थे। बस नंबर देने में भी टालमटोल पीड़िता का आरोप है कि ट्रैवल्स कंपनी के कर्मचारी बस का नंबर देने में भी आनाकानी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने UP53-F-8333 नंबर की बस होने की आशंका जताई है और कुछ कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दि है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *