DniNews.Live

योगी ने 1100 बेटियों को बांटे नर्सिंग के ज्वॉइनिंग लेटर:ब्रजेश पाठक ने कहा- मरीजों पर गुस्सा मत करना, कोई परेशानी हो तो बताना

सीएम योगी ने रविवार को 1097 महिला और 131 पुरुष नर्सिंग अधिकारियों को ज्वाइनिंग लेटर बांटे। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को सबसे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया। कहा- नर्स सेवा के लिए बनते हैं। इसलिए आपको गुस्सा नहीं होना है, मरीजों की सेवा करनी है। आप लोग कभी चिंता मत करना। कोई दिक्कत हो तो हमें बताना। आप हमारे परिवार की बेटी हैं। हमारे भाई हैं। कुछ बच्चों को दूर से तैनाती मिली है, रहने को घर न मिले तो भी बताना। सबकी जिम्मेदारी मेरी है। इस दौरान CM योगी ने कहा- नवरात्रि पर बेटियों को नियुक्ति पत्र मिलना महिलाओं की बढ़ती ताकत का उदाहरण है। मैं सभी को बधाई देता हूं। जब आप मरीज के सहयोगी बनते हैं तो परिणाम सामने आते हैं। उसी सेवा को जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। अब वह दिन गए, जब यह माना जाता था कि मेडिकल कॉलेज या नर्सिंग कॉलेज खोलकर क्या होगा। मैं मानता हूं कि मेडिकल की पढ़ाई महंगी हो सकती है, लेकिन नर्सिंग क्षेत्र ऐसा है, जिसमें शत प्रतिशत नौकरी मिलेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *