DniNews.Live

संतकबीरनगर में 18 पुलिसकर्मियों का तबादला:हृदय नारायण दीक्षित को एचएचटी थाना प्रभारी बनाया गया

संत कबीर नगर जिले में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने एक निरीक्षक और आठ उपनिरीक्षक सहित कुल 18 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में निरीक्षक हृदय नारायण दीक्षित को एचएचटी थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची के अनुसार, राकेश कुमार को मेंहदावल का एसएसआई बनाया गया है। दिलीप सिंह को काली जगदीशपुर चौकी प्रभारी, रविंद्र सिंह यादव को जगदीशपुर चौकी प्रभारी, और राम कुशाल सिंह को पचपोखरी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। शत्रुघ्न सिंह और ललीकांत यादव को साइबर क्राइम थाना भेजा गया है, जबकि अशोक कुमार तिवारी को सम्मन सेल में तैनात किया गया है। हेड कांस्टेबल बृजनारायण यादव और अमित मद्धेशिया को मेंहदावल थाने में हेड मुहर्रिर बनाया गया है। सौरभ सिंह को थाना कोतवाली खलीलाबाद के सीसीटीएनएस अनुभाग में भेजा गया है। महिला कांस्टेबल गुंजन पांडेय को थाना कोतवाली खलीलाबाद, रंजन कुमार राजभर को थाना दुधारा, जोगिंदर खरवार को थाना बखिरा कार्यालय, उदय प्रताप सिंह को थाना मेंहदावल, जितेंद्र कुमार को थाना कोतवाली, शिवम यादव और पीयूष गुप्ता को साइबर क्राइम थाना में स्थानांतरित किया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *