DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Mahashivratri पर ये Astro Upay बदल देंगे आपकी किस्मत, राशि अनुसार चढ़ाएं ये खास चीजें

महाशिवरात्रि पर्व अब बेहद नजदीक आ चुका है। शिव भक्तों को इस त्योहार का इंतजार रहता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करना विशेष माना जाता है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशविरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार 15 फरवरी 2026, रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विधिवत रुप से शिवलिंग का अभिषेक, व्रत, जप और रात्रि जागरण करने से जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप पूजा में आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजें शिवलिंग पर अर्पित करेंगी तो उसका प्रभाव आपके भविष्य पर दिखाई देगा। ज्योतिष के अनुसार, हर राशि का संबंध किसी न किसी तत्व, ग्रह और ऊर्जा से होता है। इस महाशिवरात्रि शिवलिंग पर राशि अनुसार ये चीजें जरुर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और सकारात्मक लाभ मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं अपनी राशि के अनुसार कौन-सी चीजें शिवलिंग पर अर्पित करें।
मेष राशि
महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि के जातक को लाल मसूर की दाल भोलेनाथ को अर्पित करें। ऐसा करने से उनके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाएगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध या फिर दही से बना पंचामृत जररु चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं और बिगड़े काम बन सकते हैं। 
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गंगाजल को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होगी।
कर्क राशि
महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातक को सफेद चंदन से शिवलिंग का श्रृंगार करें और उन्हें सफेद मिठाई का भोग अर्पित करें। यह आपके लिए काफी फलदायी होगा। यह उपाय करने से आपके ऊपर महादेव की कृपा बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर गेहूं, गुड़ या लाल चंदन चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होगी।
कन्या राशि
महाशिवरात्रि पर कन्या राशि के लोग शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाएगी और समस्याओं का समाधन मिल सकता है। 
तुला राशि
तुल राशि के जातक शिवलिंग पर दूध और गंगाजल अर्पित करें, यह इन लोगों के लिए काफी शुभ होगा। इस दिन संभव हो तो आक का फूल शिवलिंग पर जरुर चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
महाशिवरात्रि पर वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव को शमी की पत्तियों के साथ बेलपत्र अर्पित करें। यह उनके लिए काफी लाभदायक सिद्द होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातक इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल अर्पित करें। ऐसा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातक महाशिवरात्रि पर किसी भी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर भांग और धतूरा चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे।
कुंभ राशि
महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि के जातक शिवलिंग पर चावल या शर्करा युक्त जल अर्पित करें। ऐसा करने से उन्हें शनि की साढ़े साती के प्रभाव से भी राहत मिलेगी और भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 
मीन राशि
मीन राशि के लोग महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेलपत्र और कच्चा दूध अर्पित करें। यह अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके सभी काम सफल होंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।


https://ift.tt/KvBeHTl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *