DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

28 नवंबर 2025 से शनि मार्गी, जानें मकर, कुंभ, मीन राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव, नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता

लगभग 138 दिन बाद शनि देव मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। न्यायप्रिय शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे कठोर माना जाता क्योकि यह व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं।  ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को उम्र, दुख, बीमारी, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। शनिदेव अनुशासन, कर्मफल, जिम्मेदारी और जीवन की संरचना के कारक माने जाते हैं। 28 नवंबर 2025 को शनि देव मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। मार्गी होने से मकर से लेकर मीन राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लिए शनिदेव का मार्गी होना तृतीय भाव (पराक्रम, संवाद और प्रयास) की ऊर्जा को और प्रबल बनाएगा। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा, बातचीत का तरीका प्रभावी होगा और मेहनत से जुड़े कार्य सहजता से पूरे होते जाएंगे। जिन कामों में लगातार प्रयास की जरूरत थी, वे अब तेजी पकड़ सकते हैं। तृतीय भाव में स्थित शनि की नवम भाव (भाग्य, शिक्षा और आध्यात्मिकता) पर दृष्टि से किस्मत का साथ मिलने लगेगा और आंतरिक विकास के अवसर भी बढ़ेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं पर आगे बढ़ने के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल साबित होगा।
क्या उपाय करना है?
– अहंकार आधारित बहस से दूर रहे।
– बुजुर्गों की सेवा करें। इससे आपको शुभ कर्मफल प्राप्त होगा।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए शनिदेव द्वितीय भाव में मार्गी हो रहे हैं। द्वितीय भाव (धन, परिवार और वाणी) को प्रभावित करता है। आर्थिक फैसलों में स्थिरता और स्पष्टता आएगी। परिवार के साथ लगाव बढ़ेगा और बोलचाल अधिक संयमित और विचारपूर्ण रहेगा। शनिदेव की दृष्टि अष्टम भाव (परिवर्तन, रहस्य और गहन भावनाएं) पर रहने वाली है। यह समय आपको भीतर की भावनाओं से जुड़ने और पुराने डर या उलझानों का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा।
क्या उपाय करना है?
– अपने पास लोहे की छोटी वस्तु रखें।
– अनावश्यक कर्ज और उधार लेने से बचें।
मीन
मीन राशि में शनिदेव मार्गी हो रहे हैं। इसलिए प्रथम भाव (स्वभाव, व्यक्तित्व और आत्म-अनुशासन) को सक्रिय करेंगे। इस समय आप अधिक जिम्मेदार, अनुशासित और केंद्रित बना सकते हैं। मीन राशि के जातकों के व्यक्तित्व में परिपक्वता और स्थिरता बढ़ सकती है। प्रथम भाव में स्थित सप्तम भाव (विवाह और साझेदारी) पर दृष्टि डालते हैं। ऐसे में रिश्तों में परिपक्वता, सीमाएं और स्पष्ट बातचीत की आवश्यकता होगी। प्रोग्रेस धीमी, स्थिर और फलदायी रहेगी।
उपाय
– शनिवार के दिन डार्क ब्लू रंग का स्कार्फ पहनें।
– बुजुर्गों का सम्मान करें, इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे। 


https://ift.tt/XEuCbfZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *