DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

Mahashivratri पर सपने में दिखे भगवान शिव, Swapna Shastra से जानें क्या बदलने वाली है आपकी लाइफ!

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का त्योहार बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन महादेव की साधना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव पूजन करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनीं रहती हैं। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाई जाएगी।
अगर महाशिवरात्रि के दिन सपन में भगवान शिव दिखें, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन सपने में भगवान शिव के दर्शन करना बेहद ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जातक को भविष्य से जुड़े कई खास संकेत मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं कि सपने में शिव जी को देखने से कौन-कौन से संकेत मिलते हैं।
सपने में शिवलिंग के दर्शन करना
महाशिवरात्रि के दिन सपने में शिवलिंग के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि साधक को सभी पापों से मुक्ति से मिल सकती है और जीवन से नकारात्मकता का नाश होगा। इसके साथ ही महादेव की कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं। 
महादेव के साथ माता पार्वती के दर्शन करना
महाशिवरात्रि वाले दिन सपने में भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से विवाहित जोड़ों के जीवन से कलह की समस्या खत्म हो जाती है और रिश्तों में मधुरती बनीं रहती हैं।
त्रिशूल और डमरू
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको महाशिवरात्रि के दौरान सपने में त्रिशूल दिखें तो इसका मतलब आपके जीवन से सभी संकट दूर हो रहे हैं और महादेव की कृपा प्राप्त होने वाली है। यदि आपको डमरु की ध्वनि सुनाई दे, तो इस सपने से जॉब में प्रमोशन के संकेत मिलते हैं।
सपने में नंदी को देखना
यदि आपको सपने में शिव जी का वाहन नंदी दिखे, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी रुकी हुई मेहनत का फल आपको मिलने वाला है। करियर में आपको खूब तरक्की मिलेगी।
सपने के बाद जरूर करें ये काम
महाशिवरात्रि के दिन सपने में महादेव के दर्शन देखने के बाद, तो सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं। देसी घी का दीपक जलाएं। भगवान शंकर की आरती करें। फल और मिठाई से प्रभु को भोग लगाएं। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनीं रहती हैं। अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। 


https://ift.tt/7CnZ39g

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *